1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koffee With Karan 7: इस वजह से अब तक मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर ने नहीं की शादी, एक्टर ने बताई सच्चाई

कॉन्ट्रोवर्सी शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) के 7वें सीरीज का आगाज हो चुका है। शो को खूब प्यार मिल रहा है। शो में अब तक कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) नजर आए थे। अब जल्द ही शो के नए एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर नजर आने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 11 Aug 2022, 10:34 AM IST

arjun kapoor reveals his wedding plan with girlfriend malaika arora

arjun kapoor reveals his wedding plan with girlfriend malaika arora

शो के लेटेस्ट एपिसोड में भाई-बहन की क्यूट जोड़ी आपको खूब हंसने और गुदगुदाने वाली है। शो का प्रोमो आउट हो चुका है जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। शो के दौरान दोनों कई राज खोलने वाले हैं। दोनों एक दूसरे की निजी जिंदगी को लेकर भी बात करेंगे। शो के दौरान अर्जुन मलाइका को लेकर भी राजों से पर्दा उठाएंगे। प्रोमो में दिखाते हैं कि जैसे ही काउच पर बैठते हैं तो करण कहते हैं ओह माई गॉड...आज हमारे काउच पर हैं एस एंड एम हैं। करण ने ये लाइन अर्जुन को चिढ़ाने के लिए बोली थी, क्योंकि अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका हैं। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी पर भी बात की।

करण ने पूछा कि क्या दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं? इसपर अर्जुन ने कहा कि इस समय वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'नहीं। मैं सच कहूं तो इस लॉकडाउन और कोविड को दो साल हो चुके हैं। मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता था। मैं देखना चाहता हूं कि मैं कहां जा रहा हूं और मैं बहुत रियलिस्टिक इंसान हूं करण। ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है, मैं यहां बैठा हूं और शरमा रहा हूं। मैं प्रोफेशनली थोड़ा और स्टेबल होना चाहूंगा। और मैं आर्थिक रूप से बात कर रहा हूं। मैं भावनात्मक रूप से बात कर रहा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिससे मुझे खुशी मिले, क्योंकि अगर मैं खुश हूं तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं। मैं एक खुशहाल लाइफ जी सकता हूं। और मुझे लगता है कि मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है।'

एक्टर ने ये भी बताया कि मलाइका संग रिश्ते पर परिवार का कैसा रिएक्शन था। अर्जुन ने कहा, 'मेर पूरे परिवार ने इसे मेरे लिए आसान बनाया। उन्होंने मुझे कहा, 'ठीक है, और तुम्हें हमारे बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है'। दादी से मिलना आखिरी कदम था और भी कई कदम थे जिनसे हमें गुजरना था। उनके साथ फिजिकल मुलाकात ने सब कुछ बदल दिया।'

इसके बाद करण, अर्जुन से पूछते हैं कि आपने मलाइका का नंबर किससे सेव किया है इस पर अर्जुन कहते हैं कि मुझे उनका नाम बहुत पसंद है इसलिए मैंने उनका नंबर मलाइका से ही सेव किया है।

शो के प्रोमो को देखकर लग रहा है कि एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। हाल ही में कॉफी विद करण में आमिर और करीना नजर आए थे। जहां उन्होंने कई खुलासे किए थे। आपको बता दें 'कॉफी विद करण 7' में अभी तक करीना कपूर, आमिर खान, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, अक्षय कुमार, सामंथा रुथ प्रभु, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आ चुकी हैं।