शो के दौरान सांमथा ने अपनी पर्सनल लाइफ और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) संग अपने रिश्ते को लेकर कई बातों का खुलासा किया। शो में करण जौहर ने समांथा प्रभु से सवाल पूछा कि, ‘आपने अभी तक अपने बारे में सबसे वाहियात बात क्या पढ़ी है?’ करण के इस सवाल पर समांथा ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने एलिमनी में 250 करोड़ रुपये लिये हैं। मैं रोज उठती हूं और सोचती हूं कि कब इनकम टैक्स ऑफिसर आएंगे और देखेंगे कि मेरे पास कुछ नहीं है।
उन्होंने (ट्रोल्स) पहले यह अफवाह शुरू की कि मैंने इतने पैसे लिए हैं फिर उन्होंने कहानी बनाई कि मैंने प्री-नप साइन किया है, तो मैं एलिमनी मांग ही नहीं सकती हूं। यह खूबसूरत था।'