कृति ने लिखा, 'यह ओके नहीं है और यह बात मैं नहीं मानती। फिल्म ने एक बार फिर मेरा दिल तोड़ दिया है। मैनी के किरदार में मैंने तुम्हें कई सीन में जिंदा देखा है। मुझे पता है कि कहां-कहां तुमने मैनी के किरदार में खुद को डाला है। और हमेशा की तरह, तुम्हारे सबसे जादूगर पल वो थे जिसमें तुम चुप थे। वो पल जिसमें तुमने कुछ भी नहीं कहा लेकिन बहुत कुछ कह डाला।' सुशांत के अलावा कृति सेनन फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) और एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के लिए भी लिखा।