साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में अभिनेत्री के रूप में कृति सेनन की एंट्री होने जा रही है।चूंकि इस फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और सैफ अली खान लंकेश यानि रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस कारण इस फिल्म में कृति सेनन सीता का किरदार निभाने की संभावना है। हालांकि इस किरदार के लिए निर्माताओं ने पहले अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, कीर्ति सुरेश जैसे अभिनेत्रियों के लिए भी विचार किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि कृति सेनन की आदिपुरुष में एंट्री हुई है।