1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बार मां बनीं Kylie Jenner, फैंस को दिखाई बच्चे की पहली झलक

Kylie baby : हॉलीवुड अभिनेत्री काइली जेनर के घर दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। अमेरिकन मॉडल ने सोशल मीडिया पर बेबी की पहली तस्वीर शेयर कर अपने फेंस को यह जानकारी दी हैं। चलिए देखते हैं Kylie Jenner के दूसरे बच्चे की तस्वीर।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 8 Feb 2022, 10:45 AM IST

kylie.jpg

अमेरिकन मॉडल काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। काइली जेनर ने इस बात की जानकारी ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फ़ैन्स को अपने बच्चे की पहली तस्वीर शेयर करके दी हैं। इस पोस्ट में काइली जेनर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट को भी टैग किया हैं।

अमेरिकन मॉडल काइली जेनर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो शेयर की हैं। जिसमें उनकी बेटी स्टॉमी ने न्यू बॉर्न बेबी का हाथ पकड़ रखा हैं। आपको बता दें कि काइली जेनर ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी का जन्म दो फ़रवरी को हुआ हैं।

ख़बरों की मानें तो काइली जेनर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में 8 सितंबर 2021 को ख़ुलासा किया था। काइली जेनर ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फ़ैन्स को बताने के लिए एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में काइली जेन ने व्हाइट हार्ट और प्रेग्नेंट रोमन वाला इमोजी यूज़ किया था।

आपको बता दें कि काइली जेन ने अभी तक शादी नहीं की है काइली जेनका पहली बेटी उनके बॉयफ़्रेंड स्कॉट की हैं। काइली की दूसरा बच्चा भी हो गया हैं। लेकिन अभी तक दोनों कपल्स ने एक दूसरे से शादी नहीं रचाई हैं।

बता दें कि काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट की एक चार साल की बेटी स्टॉर्मी भी हैं। काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट की बेटी स्टॉर्मी टॉमी का जन्म 1 फ़रवरी 2018 को हुआ था। जिसके बाद से काइली जेनर अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर किया करती है और उनके साथ ही हर जगह स्पॉट भी करती हैं। काइली जेनर अपनी बेटी से बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं।

काइली और ट्रैविस पहली बार अप्रैल 2017 मेरे मिले थे। तभी से दोनों लिविंग रिलेशनशिप में हैं। काइली जेनर के सोशल मीडिया पर 309 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार हैं। उनके चाहने वाले लोगों की कमी नहीं। काइली जेनर के इंस्टाग्राम से तगड़ी कमाई होती हैं। वह सिर्फ़ एक पोस्ट करने के लिए करोड़ रुपया के तौर पर फ़ीस लेती रहती हैं।

काइली जेनर अमेरिका की टॉप मॉडल्स में से आती हैं। ख़बरों की मानें तो वो एक ब्रांड एन्डोरसमेंट पोस्ट करने के लिए क़रीब 2 करोड़ 58 लाख रुपये चार्ज किया करती हैं। उनका ख़ुद का मेकअप ब्रांड भी है जिससे भी वह अच्छी ख़ासी कमाई किया करती हैं। वह अपनी बेटी के साथ एक लग्ज़री लाइफ़ जीना पसंद करती हैं।