इस पोस्टके जरिए अद्वैत ने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिल्म को रिलीज होने में महज दो दिन बाकी हैं और अब भी सोशल मीडिया पर इसे Boycott करने की मांग उठ रही है। बावजूद इसके 11 अगस्त को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) को एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के मामले में लाल सिंह चड्ढा ने पछाड़ दिया है। दावा किया गया है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा एडवांस बुकिंग में नए रिकॉर्ड बना रही है. हालांकि, फिल्म को लेकर बनी सुर्खियों के बावजूद बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट में लाल सिंह चड्ढा के खाते में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा फिलहाल 8 करोड़ ही है, जिसके रिलीज से पहले 10 करोड़ हो जाने की संभावना जताई गई है।