Lalit Modi ने Sushmita Sen के साथ अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक बड़ी गलती कर दी जिसे शायद आपने गौर नहीं किया होगा।
ललित मोदी ने अपने पहले ट्वीट में सुष्मिता सेन को भी टैग किया, लेकिन उन्होंने सुष्मिता सेन के गलत ट्विटर अकाउंट को टैग किया। दरअसल सुष्मिता सेन का असली ट्विटर अकाउंट हैंडल @thesushmitasen है, जबकि ललित मोदी ने अपने ट्वीट में @sushmitasen47 को टैग किया है, जो सुष्मिता का ओरिजनल अकाउंट नहीं है बल्कि एक्ट्रेस का पैरोडी अकाउंट है।