30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WOW! सलमान के रियेलीटी शो BIGG BOSS ने बदली थी सनी संग इन CONTESTANTS की जिंदगी…

WOW! सलमान के रियेलीटी शो BIGG BOSS ने बदली थी सनी संग इन CONTESTANTS की जिंदगी...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 28 Sep 2017, 12:48 PM IST

BIGG BOSS CONTESTANTS

BIGG BOSS CONTESTANTS

कलर्स टीवी का सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॅास ११ जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में नए कंटेस्टेन्टस को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस बात पर से पर्दा तो शो के शुरु होने पर ही खुलेगा। वैसे कुछ भी कहें इस शो ने बहुत लोगों की किस्मत बदली हैं। इसका सबसे बड़ा एक्जांपल हैं सनी लियोन। वे आज जिस मुकाम पर हैं उसकी शुरुवात बिग बॅास ६ से ही हुई थी। उसके बाद तो ना जाने कितने लोग इस शो के कारण मशहूर हुए। लेकिन कुछ उनमें से जो खास १० लोग हैं आज सुनाते हैं उनके स्टार्डम की कहानी...

१. सनी लियोन- बिग बॉस 6 में सनी लियोनी ने एन्ट्री लेकर सबके होश उड़ा दिए थे। कहा जा सकता है की सनी की जिंदगी इस शो के बाद ले बिलकुल बदल गई। कहना गलत नहीं होगा की वे आज भारत के टॅाप बॅालीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन दिनों सनी एमटीवी के स्प्लिट्सविला में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। इसके अलावा हाल ही में वह कई आइटम नम्बर्स में भी नजर आईं।

२.गौहर खान- बिग बॅास 7 में लोगों को अपना दिवाना बना चुकी गौहर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॅापुलर फेस बन चुकी हैं। वैसे तो शो से पहले ही गौहर फिल्म इश्कजादे में नजर आ चुकी थीं। लेकिन बिग बॉस को जीतने के बाद गौहर ने मीडिया समेत कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है।

३.मनवीर गुर्जर-नोएडा के गाँव से आया एक आम आदमी जो आज बिग बॅास के बलबूते पर सारे भारत में मशहूर हो चुका हैं। देखते ही देखते मनवीर ने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिया है। किसने सोचा था की एक आम आदमा एक दिन इतने बड़े शो का खिताब जीत जाएगा। हाल में मनवीर खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन में भी नजर आए। बता दें कि बहुत जल्द मनवीर बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले हैं।

४.प्रिंस नरुला-प्रिंस नरुला जो की बिग बॉस के नवें सीजन के विजेता रहे हैं। इससे पहले प्रिंस रोडीज का सीजन X2 और स्पिल्ट्सविला 8 जीत चुके थे। इस शो के बाद प्रिंस छोटे पर्दे नजर आए।

५.श्वेता तिवारी- घर-घर की पंसदीदा बहु श्वेता तिवारी ने स्टार प्लस के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। लेकिन लव मैरिज ने उनके मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बना दिया। बिग बॅास की वो शो था जहां वे अपनी शादी से जुड़े सच को जग जाहिर कर पाईं। श्वेता ने इस शो को जीत कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद श्वेता झलक दिखला जा में नजर आई। इसके अलावा वह परवरिश, बालवीर, बेगुसराय जैसे सीरियल्स का भी हिस्सा बनीं।

६.कुशाल टंडन- कुशाल बिग बॉस के सातवें सीजन में नजर आए थे। घर के अंदर गौहर खान के साथ उनकी नजदीकियाँ बढ़ी और देखते ही देखते यह जोड़ी सुर्खियों में छा गई। खैर अब दोनों साथ नहीं है। फिलहाल तो कुशाल इन दिनों सोनी टीवी के मशहूर सीरियल बेहद में अर्जुन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में आने के बाद कुशाल को एक अलग पहचान मिली।

७.मोनालिसा-भोजपुरी फिल्मों की फैमस अदाकारा मोनालिसा ने पिछले साल बिग बॉस के घर में दस्तख दी थी। मोनालिसा इस शो के कारण पूरे भारत में मशहूर हो गईं। उन्होंने भले ही ये शो नहीं जीता लेकिन उन्होंने वे लम्बी पारी खेल गईं। इस शो के बाद वह अपने पति विक्रांत के साथ नच बलिए में भी नजर आई। इन दिनों मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम बन चुकी है।

मनु पंजाबी- बिग बॉस 10 में मनु ने एक आम आदमी के तौर पर शो में भाग लिया। वे इस शो में लगातार अपने जोक्स और हाजिरजबावी से सभी दर्शकों के चहीते बने रहे। बता दें कि इन दिनों मनु एमटीवी के डेट टू रिम्बैम्वर का हिस्सा बने है। इस शो में उनके साथ पिछले साल की ही नितिभा कौल है।

वीणा मलिक-बिग बॉस के सभी सीजन्स में से वीणा मलिक सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरती नजर आईं हैं। घर में वे सबसे विवादित कंटेस्टेंट के तौर पर लोगों का ध्यान खींचती रहीं। इस शो के बाद टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई।

काम्या पंजाबी- टीवी का जाना माना नाम चहरा रहीं काम्या इस शो का हिस्सा रह चुकी है। इस शो में हिस्सा लेने के बाद काम्या के पास कई ऑफर्स आए। इन दिनों काम्या सीरियल शक्ति में नजर आती हैं।

खेर ये तो पिछले कुछ सालों के सेलेब्स थे अब देखना ये होगा की इस साल कौन वो चुनिंदा चेहरे होंगे जो बिग बॅास ११ का हिस्सा बनेेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग