29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / लोकसभा चुनाव नतीजे: पीएम मोदी की मां का वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्ममेकर ने किया ऐसा ट्वीट, ममता बनर्जी के लिए..

लोकसभा चुनाव नतीजे: पीएम मोदी की मां का वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्ममेकर ने किया ऐसा ट्वीट, ममता बनर्जी के लिए..

पीएम मोदी की जीत को लेकर कुछ लोग खुश हैं तो कुछ खफा भी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 23 May 2019, 12:35 PM IST

ashok pandit PM Modi

ashok pandit PM Modi

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम से पहले ही बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। बता दें कि ज्यादातर सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों के हिसाब से देश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी की जीत को लेकर कुछ लोग खुश हैं तो कुछ खफा भी हैं। वे अपने रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए बता रहे हैं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी और नरेन्द्र मोदी की जीत पर इंडियन फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कुछ ट्वीट किए हैं।

एक ट्वीट के साथ उन्होंने पीएम मोदी की मां हीराबेन का एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो आज ही का है। इसमें हीराबेन घर के बाहर मीडिया का शुक्रिया कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अशोक पंडित ने लिखा,'देश को @narendramodi जैसे लाल को देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया!

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की वर्तमान सीएम ममता बनर्जी की फोटो शेयर की है। फोटो में देख सकते हैं ममता बनर्जी प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इसके साथ अशोक पंडित ने लिखा, 'या खुदा यह तो रोज़-ए- कयामत है मौला ! #ModiAagaya #LokSabhaElectionresults2019।'