सैफ ने वोट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, वोटिंग इस देश की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मेरे अनुसार युवा जानबूझकर वोट नहीं करते हैं। यही कारण है कि हम आज भी यहां पर हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जब हम एकजुट होकर देश की भलाई के लिए वोट करने का निश्चय करेगें तो नेता और सरकार सतर्क हो जाएंगे। इनके लिए हमारा महत्व बढ़ जाएगा। ये लोगों की एकता से डरेंगे। तो इस शक्ति का इस्तेमाल करिए और अपने देश के बार में सोचिए। '