इस शादी में यदि आप पिंक कलर का बांधनी लहंगा पहनती है तो यह आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा सकता है। इसके साथ प्लेन ब्लाउज आपके लिक को और अधिक खूबसूरत बना सकता है। लहंगे से मैच करता हुआ दुपट्टा और हेयर स्टाइल के तौर पर बन बनाकर इंगेजमेंट से लेकर वेडिंग पार्टी में तारीफ पाई जा सकती है। इस लहंगे के साथ यदि आप मांग टीका, चौकर और लहंगे से मैच करते हुए झुमके पहनकर निकलती है तो महफिल की शान बन सकती हैं।