इंटरव्यू के दौरान आयुष और वरीना ने फिल्म और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। सबसे पहले आयुष से पूछा गया फिल्म के बारे में तो उन्होंने बताया, 'ये हमारी डेब्यू फिल्म है, इस फिल्म का प्लॅाट बेहद सिंपल रखा गया। 'लवयात्रि' एक फैमिली ड्रामा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार को प्यार से जीता जाए। फिल्म में हमने गुजराती कल्चर दिखाया है। अब फिल्म मात्र 2 हफ्ते दूर है तो फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। अब तक गानों से लेकर फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। तो उम्मीद करते हैं कि दर्शको को फिल्म भी अच्छी लगेगी।'