बतौर एक्टर ट्रेनिंग के दौरान में राजस्थान में जैसलमेर में था और भाई ने मुझे कहा था कि मैं किसी को ना बताऊ अपने और उनके रिलेशन के बारे में। तो उस दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। जब मैं फिल्म 'लवरात्रि' की शूटिंग करने वाला था, तब भी मेरी काफी तगड़ी ट्रेनिंग हुई थी। मैं सुबह से लेकर शाम तक डांस, एक्टिंग, एक्शन जैसी क्लासेज में जाता था। तो ये दौर भी बेहतरीन था।'