नई दिल्ली | महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके भांजे पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। हाल ही में महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने उनपर मानहानि का 1 करोड़ का मुकदमा किया था। वहीं अब उनकी बहन भी लवीना के खिलाफ सामने निकलकर आ गई हैं। उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे साहिल सहगल के फ्लैट पर वो कब्जा करके जबरदस्ती रह रही हैं। बता दें कि ये लवीना के खिलाफ पूरे भट्ट परिवार ने तब मोर्चा खोला है जब उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया था। लवीना ने सीधे तौर पर बताया था कि किस तरह से फिल्म सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है।