आपको बतादें अनवर सागर के नाम बॉलीवुड के कई सफल गाने रहे हैं। अक्षय कुमार और आयशा जुल्का अभिनीत फिल्म “खिलाड़ी” का फेमस गीत “वादा रहा सनम” जो लोगों की ज़ुबान पर हमेशा रहता था इस फेमस गीत को भी गीतकार अनवर ने ही कलमबद्ध किया था।
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अनवर (lyricist Anwar Sagar ) का 80 से लेकर 90 तक के दशक में सिक्का चलता था। उस दौर में हिट होने वाले ज्यादातर गीत अनवर के नाम दर्ज है। चाहे वो डेविड धवन की फल्म “याराना”, हो या जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म “सपने साजन के”, या फिर अक्षय कुमार की “खिलाड़ी”, हो या फिर “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी”, गीत हो सभी ने रिकॉर्ड कायम किया था। इसके अलावा फिल्म “विजयपथ” के गानों को भी अनवर ने ही शब्दों में पिरोया था।