मुझको राणाजी माफ करना...
इंदीवर के गीतों की फेहरिस्त देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। एक तरफ 'चंदन-सा बदन चंचल चितवन', 'फूल तुम्हें भेजा है खत में', 'हम थे जिनके सहारे', 'नदिया चले चले रे धारा', 'कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे', 'मधुबन खुशबू देता है', 'होठों से छू लो तुम', 'कितने रांझे तुझे देखके बैरानी बन गए', 'जब कोई बात बिगड़ जाए', 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' और 'जीवन से भरी तेरी आंखें' जैसे बेशुमार कोमल गीत हैं, वहीं 'मुझको राणाजी माफ करना गलती म्हारे से हो गई' जैसे धूम-धड़ाके भी कम नहीं हैं।