मधुर ने करण के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- डियर करण, जवाब देने के लिए शुक्रिया, ये सच में एक भाईचारे वाली इंडस्ट्री है, जिसमें भरोसा और सम्मान बहुत मायने रखता है। जब हम बिना डरे नियमों को तोड़ते हैं, जो हमने खुद बनाए हैं, तब खुद को फ्रैटर्निटी कहना अक्लमंदी की बात नहीं। 2013 में आपकी रिक्वेस्ट पर आपको गुटका टाइटल देने से पहले मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था। मैंने भी आपसे वैसे ही सम्मान की उम्मीद की थी, जब मैंने अपने नाम से रजिस्टर्ड टाइटल को देने से इनकार कर दिया था। हमारी आपसी बातचीत और ट्रेड संस्थाओं के मना करने के बाद भी आपने टाइटल यूज कर लिया, इससे मुझे बहुत परेशानी हुई। रियल में रिलेशन ऐसे नहीं चलते हैं, लेकिन कोई बात नहीं। इसे खत्म करते हैं। मैं आपकी माफी स्वीकार करता हूं। मैं भी आपको आपके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं।