फोटो को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने कैप्शन में लिखा, ”फ्लोरिडा की गर्मियों के दौरान में हम एक पार्किंग में खड़े हैं। उस दौरान स्कूबा डाइविंग सीखने से बेहतर कुछ नहीं था। सच में, फ्लोरिडा एक्वीफर हमेशा बिल्कुल साफ और 70 डिग्री पर है। कुछ ही मिनटों में माधुरी ‘जैक्स कॉस्ट्यू’ दीक्षित बिना किसी डर के 100 फीट नीचे जा रही थीं। इस डाइविंग ने दुनिया भर में कई और स्कूबा एडवेंचर्स का आधार बनाया।” उनके इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई हजारों यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की है।