नई दिल्लीPublished: Jul 18, 2021 01:32:22 pm
Shweta Dhobhal
एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी को लेकर मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कई बड़े खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने बताया था कि 'कैसे एक्ट्रेस संग उनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी।' साथ ही परवीन को लेकर उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत में कई राज छुपे हैं। आज भी कई किस्से ऐसे हैं जिन्हें सुनकर सभी हैरान और परेशान हो जाते हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ति महेश भट्ट और एक्ट्रेस परवीन बॉबी से भी जुड़े कई किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट संग परवीन बॉबी की लव स्टोरी के कई किस्से ऐसे हैं। जिन्हें आज भी लोग जब सुनते हैं तो दांतों तले अपनी उंगली चबा बैठते हैं। करिश्मा उपाध्याय ने एक्ट्रेस परवीन बॉबी पर एक किताब लिखी है। जिसमें महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनके रिलेशनशिप की शुरूआत हुई थी।