29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब महेश भट्ट ने 10 साल की पूजा भट्ट से की थी अफेयर की बात, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

महेश भट्ट की पहली पत्नि का नाम लॉरेन था महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 11 May 2020, 9:51 AM IST

 Mahesh Bhatt affair

Mahesh Bhatt affair

नई दिल्ली। बॉलीवुड नें फिल्म निर्माता महेश भट्ट का नाम हमेशा लव, सेक्स और धोखा के कॉन्सेप्ट के लिए मशहूर रहा है। जिस तरह से उन्होनें फिल्म बनाई थी उसी तरह से उनकी रियल लाइफ भी एक फिल्मी कहानी की तरह ही रही है। जिसमें सस्पेंस ड्रामा कन्ट्रोवर्सी महेश भट्ट की लाइफ का एक अहम बन चुका था।

महेश भट्ट के अफेयर बाहर होने के साथ साथ वो अपनी बेटी पूजा भट्टे के साथ भी हमेशा विवादों में रहे है। बेटी पूजा भट्ट के साथ उनका रिश्ता कैसा था यह जग जहिर है। महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी जिससे उनकी बेटी आलिया और शाहीन है। महेश भट्ट ने जब पूजा की मां किरण भट्ट से अलग रहने का फैसला किया था तब पूजा मात्र 10 साल की थी।

10 साल की पूजा को पिता ने बताया था अपने अफेयर की बात

महेश भट्ट के पहली पत्तनिके छोड़ने की सबसे बड़ी यह थी कि वो सोनी रजदान को दिल दे बैठे थे और सकेबारे में उन्होनें अपनी बेटी से खुद बताया था कि उन्हें सोनी राजदान से प्‍यार हो गया था। पूजा भट्ट उस वक्त 10 साल की थीं, महेश भट्ट ने इस बात का खुलासा खुद एक चैट शो के दौरान किया था। जिसमें उन्होने बताया था कि उन्होंने पूजा से कुछ भी नहीं छिपाया था। जब उनसे पूठा गया कि इस बात को सुनकर पूजा का रिएक्‍शन कैसा था तो महेश ने कहा कि पूजा ने उनकी ओर देखकर सिर्फ सिर हिला दिया था। महेश उनके रिऐक्शन को समझ नहीं पाए थे।

पूजा ने करने लगी थी नफरत

महेश भट्ट की दूसरी शादी को लेकर पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें पिता की दूसरी शादी कर काफी गुस्सा आया था। पूजा को इस बात का भी काफी अफसोस हुआ था कि किसी दूसरी औरत के लिए महेश ने उनकी मां को छोड़ दिया । वह उनसे इतनी नफरत करने लगी थीं, सोनी का नाम सुनकर ही भड़क जाती थीं। पूजा को तब लगता था कि सोनी ने उनके डैड को छीन लिया है।

मां ने किया था सपोर्ट

पूजा भट्ट की मां का असली नाम लॉरेन था शादी के बाद उन्होनें अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। पूजा की मां एक अनाथालय में रहती थीं । और जब वहा के लोगों को महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप का पता चला तो उन्हें अनाथालय से निकाल दिया गया । इसके बाद ही उन्‍होने महेश भट्ट से शादी कर ली थी। उनके दो बच्‍चे हुए । लेकिन यह शादी ज्यादा दोनों तक नही चली। पूजा की मां ने बेटी को इस तरह से समझाकर मना लिया कि के गुस्‍से को उन दोनों का रिश्ता नहीं चला तो इसका मतलब यह नहीं कि उनके पिता बुरे हैं । उन्होंने पूजा को प्रैक्टिकली सोचने में मदद की ।

महेश भट्ट की विवादों से भरी रही जिंदगी

महेश भट्ट अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने लॉरेन ब्राइट से शादी की थी । उनके दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट, लेकिन ये शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। शादी के टूटने की वजह था परवीन बॉबी और महेश भट्ट का अफेयर । हालांकि परवीन बॉबी की बीमारी के चलते महेश ने उनसे से भी दूंरिया बना ली थी। फिर वापस पहली पत्‍नी के पास आ गए थे लेकिन रिश्‍ता टूट जाने के बाद दोबारा नही जुड़ सके। इसका बाद उन्होंने सोनी राज़दान से दूसरी शादी की, इस शादी से शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट पैदा हुईं ।