दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा ( mala sinha ) का आज जन्मदिन हैं। मिलती है 'जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी' इस गीत से हर दिल में जगह बनाने वाली माला का जन्म 11 नवंबर 1936 को कलकत्ता में हुआ था। बताया जाता है कि पहले एक्ट्रेस का नाम आल्डा सिन्हा था, फिर उन्होंने इसे बदलकर माला रख लिया था। एक्ट्रेस ने कई साल इस इंडस्ट्री को दिए। माला ने खूब नाम कमाया लेकिन इसके बावजूद वह विवादों का कारण बनीं।