14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलाइका अरोड़ा ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

मलाइका अरोड़ा ने खुद खुलासा कर बताया है कि उनका वर्तमान में रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 25 Nov 2024, 8:52 PM IST

Malaika Arora

Malaika Arora

फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस कलाकार मलाइका अरोड़ा का अभिनेता अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि उनका वर्तमान में स्टेटस क्या है। एक पोस्ट शेयर कर ‘छैया छैया गर्ल’ ने खुलासा कर बताया है कि अभी उनका रिलेशनशिप स्टेटस कैसा है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मजेदार पोस्ट किया शेयर

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा है, “अभी मेरा रिलेशनशिप स्टेटस, इस लाइन के नीचे तीन ऑप्शन भी हैं, जिनमें पहला 'रिलेशनशिप में', दूसरा 'सिंगल' और तीसरे पर 'हेहेहे' लिखा है।

मजेदार बात है कि अरोड़ा ने अपने स्टेटस के लिए ‘हेहेहे’ पर टिक किया। यह पोस्ट मलाइका और उनके पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर के अलग होने के फैसले के बाद आया है।

मलाइका अरोड़ा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। सोशल मीडिया पर यह जोड़ा अक्सर अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें और पोस्ट शेयर करता नजर आता था। रोमांटिक हो या फनी दोनों के एक-दूजे के साथ में कई तस्वीरें हैं।

मलाइका और अर्जुन कई इवेंट और पार्टियों में भी साथ नजर आते थे।

इस बीच बता दें कि अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा कर बताया था कि वह अपने कुछ खास काम करने जा रही हैं, जो कि उनके दिवंगत पिता अनिल कुलदीप मेहता को समर्पित होगी। मलाइका के पिता का इसी साल सितंबर में निधन हो गया था।

इस बीच मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'छैया छैया गर्ल' कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और यात्रा के साथ कई ब्रांड्स के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में भी नजर आएंगी।

इसके साथ ही ‘मुन्नी बदनाम हुई’ फेम मलाइका स्टार्टअप-बेस्ड सीरीज में एक बिजनेस इन्वेस्टर के रूप में भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia का एयरपोर्ट लुक देख पिघला Fans का दिल, लगीं बेहद Pretty