30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलाइका अरोड़ा को हमेशा से थी बेटी की चाहत, एक्ट्रेस बनना चाहती हैं दोबारा मां

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दोबारा मां बनने कि इच्छा जाहिर की है।उन्होंने कहा कि वह एक बेटी की मां बनना चाहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 12 Aug 2021, 12:14 PM IST

malaika-arora.jpg

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की जानी मानी शख्सियत है। मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरी रहती है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से भी एक है जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। वही मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने से जुड़ी रहती हैं, मलाइका और अर्जुन की नज़दीकियों की खबरें आए दिन सुर्खियों के मार्केट में टॉप पर बनी रहती है है। मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां भी है। वहीं मलाइका ने दोबारा से मां बनने की इच्छा जाहिर की है, उन्होंने कहा कि मैं अब एक बेटी की मां बनना चाहती हूं।

एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने अपने दोबारा मां बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह एक बेटी की मां बनना चाहती हैं और एक बच्ची को गोद लेने के बारे में विचार कर रही है। मलाइका कहती है कि वह और उनका बेटा अरहान एक लड़की को गोद लेने के बारे में सोच रहे हैं। वह उस बच्ची को एक अच्छी फैमिली और घर देना चाहते हैं। मलाइका कहती है कि वह अपने बेटे से बेहद प्यार करती है लेकिन उनकी हमेशा से एक बेटी की मां बनने की भी इच्छा रही है।

मीडिया में दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि उनके बहुत से दोस्त हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है। ये बिल्कुल सच बात है कि बच्चे आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आते हैं। मलाइका कहती है कि मैंने अपने बेटे अरहान से बच्ची को गोद लेने के बारे में बात की और कहा कि हम कैसे उसे एक अच्छी फैमली दे सकते हैं, इस मामले में बात करते हुए कई और टॉपिक सामने आए, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई प्लान नहीं बन पाया है।

मलाइका कहती है कि मैं एक ऐसी फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं जहां पर बहुत लड़कियां हैं। हमारे परिवार में लड़के हैं पर मैं गर्ल चाइल्ड बहुत मिस करती हूं। मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करती हूं इसमें कोई शक नहीं है पर मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरी बेटी हो। मेरी बहन है जो कि मुझे बहुत प्यारी है और हम दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। मेरी इच्छा थी कि मेरी एक बेटी हो जिसके साथ में सिली चींजे कर सकूं।

कुछ समय पहले मलाइका ने करीना कपूर के टॉक शो में उनके और अरबाज खान के तलाक को लेकर उनके बेटे अरहान की रिएक्शन के बारे में बताया था। मलाइका कहती है कि मैं अपने बेटे को एक खुश और हेल्दी माहौल देना चाहती थी ना कि ऐसा माहौल जहां बस लड़ाई हो रही है। समय के साथ मेरा बच्चा अब खुश है और चीजों को एक्सेप्ट कर रहा है। मलाइका अरोरा जल्द ही सुपर मॉडल ऑफ द ईयर में नजर आने वाली है। मलाइका के साथ इस शो में मिलिंद सोमन और अनुष्का डांडेकर भी नजर आएंगे।