साथ ही मलाइका ने फिटनेस के लिए मार्केट में उपलब्ध सुपरफूड के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मार्केट में हम नए तरह के एक्सरसाइज, आदत को देख रहे है। फिटनेस के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। बाजार में बहुत सारे सुपरफूड मौजूद हैं और हम उनकी ओर भागते हैं, लेकिन एक बात जो हमेशा भूल जाते हैं वो है बेसिक्स।' मलाइका ने बताया कि सही तरीके से पानी पीना फिटनेस के बेसिक तरीको में शामिल हैं। उन्होंने पानी को एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स बताते हुए कहा कि हम इसे कैसे ले रहे हैं, अधिकतर लोग इस बारे में सोचते भी नहीं हैं, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है।