दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम से अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अर्जुन ने मलाइका को अपनी बाहों में लिया हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, मलाइका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम आसपास रहते हो तो कोई डल मूमेंट नहीं रहता'। मलाइका के यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।