11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Malaika Arora ब्वॉयफ्रेंड संग मनाएंगी न्यू ईयर, Arjun Kapoor को लेकर पहुंची गोवा

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ब्वॉयफ्रेंड संग निकली गोवा एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर फोटो में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) भी कपल के साथ आई नज़र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 27 Dec 2020, 9:00 PM IST

Malaika Arora Turns Out For Goa Trip With Boyfriend Arjun Kapoor

Malaika Arora Turns Out For Goa Trip With Boyfriend Arjun Kapoor

नई दिल्ली। 47 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपने स्टाइल स्टेंटमेंट के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वैसे वह अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। वैसे अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका का रिश्ता अब किसी से छुपा नही है। कपल भी पब्लिकली अपने रिश्ते को कबूल कर चुके हैं। ऐसे में आए दिन दोनों साथ में स्पॉट होते रहते हैं। वैसे आपको बता दें कुछ समय पहले ही अर्जुन और मलाइका ट्रिप के लिए निकल चुके हैं।

जी हां, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अर्जुन संग गोवा पहुंच चुकी हैं। जहां कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिताएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका ( Malaika Arjun ) की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में अर्जुन ने सफेद कलर की टी शर्ट पहन कर रखी है और साथ ही मलाइक अपनी ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इससे पहले मलाइका अपनी बहन संग भी एक फोटो पोस्ट कर चुकी हैं। जिसमें दोनों ही गज़ब ढहती हुई दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कुछ समय पहले ही मलाइका ने अपने क्वांरटाइन पीरियड को लेकर बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका क्वांरटाइन काफी दिलचस्प तरीके से गुज़रा क्योंकि वह एक दिलचस्प एक्टर संग क्वारंटाइन हुई थीं। मलाइका के इस स्टेटमेंट के बाद से मलाइका खबरों में छाईं हुई हैं। आपको यह भी बता दें कि कुछ समय पहले ही कपल हिमाचल प्रदेश के ट्रिप ( Malaika Arjun Himachal Trip ) पर भी साथ गए थे।