
Malaika arora
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 100 साल की उम्र तक डांस करना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों टीवी पर प्रसारित हो रहे टैलेंट हंट शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। मलाइका ने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किया है और उनके सारे आइटम नंबर हिट भी रहे हैं।
हाल में किया 'हेलो' सॉन्ग:
हाल ही में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा में भी'हेलो' आइटम सॉन्ग किया था। मलाइका ने अब पहले की तुलना में आइटम नंबर करने बंद कर दिए हैं। मलाइका ने कहा कि यह सच है कि, उन्होंने अभी आइटम नंबर करने की गति कम कर दी है और इसके पीछे की वजह यह है कि अब वह एंट्रेप्रेन्योर बन गई हैं।
मलाइका ने कहा , 'मैं एंट्रेप्रेन्योर बन गई हूं और हाल ही में मैंने अपना फिटनेस स्टूडियो भी शुरू किया है। मेरा पूरा फोकस उधर ही है। डांस ऐसी चीज है, जिसे मैं ताउम्र करती रहना चाहती हूँ। मैं 100 साल की उम्र की भी हो जाऊंगी तो डांस करते रहना चाहती हूं।'
मलाइका खूबसूरती से संपन्न शख्सियत: अनुषा दांडेकर
वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर ने अभिनेत्री मलायका अरोड़ा को सच्ची और खूबसूरती से संपन्न शख्सियत बताया है। टीवी शो 'इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल' की सह-निर्णायक अनुषा ने अभिनेत्री को उनके 45वें जन्मदिन की बधाई दी। इस शो में मलाइका भी निर्णायिका की भूमिका में हैं।
उन्होंने लिखा,'खूबसूरत महिला को जन्मदिन की बधाई। जब आप किसी से प्रेरित होते हैं और वे बिल्कुल वैसे हों जैसी आपने उनके लिए कल्पना की हो, तो यह जानकर बहुत अच्छा लगता है। आप सच्ची, आश्चर्यजनक और खूबसूरत आत्मा की धनी हैं।'
Published on:
24 Oct 2018 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
