अभिनेत्री ने कहा, “साल 2000 में भारत से बाहर की अपनी पूरी यात्रा को लेकर मैं बहुत भावुक हूं और अब ठीक 2024 में मैं यहां हूं और मैं वाकई बहुत खुश हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं, मैं भावुक हूं। दरअसल, जब फ्लाइट लैंड हुई या फ्लाइट लैंड होने से पहले मैं अपने इर्द गिर्द देख रही थी। मैंने सालों बाद अपने देश को ऊपर से देखा और वो वक्त मेरे लिए खास था, मैं भावुक थी। मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने जब अपना पैर इंटरनेशनल मुंबई एयरपोर्ट पर रखा तो मैं अभिभूत हो गई।