जब मार्केट में मैग्जीन रिलीज हुई तो रातों-रात बिक गई। उस वक्त लोगों ने ब्लैक में भी इस मैग्जीन को खरीदा। ममता एक ही रात में पॉपुलर हो गईं। वह इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन बन गई थीं। हालांकि, इस फोटोशूट के लिए उन्हें धमकी भी मिली। उनपर जुर्माना भी लगाया गया। लोगों को उनका फोटोशूट पसंद नहीं आया और इसके खिलाफ धरना पद्रर्शन भी किया गया। इस फोटोशूट के बाद इंडस्ट्री में ममता चमक गई थीं। बड़े-बड़े डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। उनके पास फिल्मों की लाइन सी लग गई थी। लेकिन फिर ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा। जिसके बाद उनके करियर पर ब्रेक लग गया। इतना ही नहीं, ड्रग्स केस में भी ममता का नाम सामने आया था। अब ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं।