एक्ट्रेस ने इस बात को गलत बताते हुए कहा है कि उनके बारे में बताई गई बातें अफवाह थी कि वो(Mandana Karimi Corona positive) कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। अभिनेत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लाइव चैट के दौरान ऐसी अफवाह फैलाने वालों को लताड़ लगाते हुए कहा है कि , 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, घर की सफाई के दौरान मेरी आंख में कैमिकल चला गया था जिससे इंफेक्शन हो गया था, जिसके बाद मेरी आखों पर जलन होने लगी और मुझे काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा।'