उन्होंने कहा कि महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अन्य महिलाओं को भी यह करने के लिए सशक्त बनना चाहिए। उनका मानना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। लेकिन जैसा कि हम कोविड-19 से उबरने की दिशा में काम कर रहे हैं। वैसे ही हमें एक ऐसी दुनिया के पुनर्निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने की जरूरत है, जो महिलाओं के लिए सुरक्षित हो।