
द फैमिली मैन 2 का पोस्टर रिलीज, मनोज बाजपेयी के साथ नजर आएगी सामंथा अक्किनेनी
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म द फैमिली मैन 2 का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी भी नजर आएंगी। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस पोस्टर में 2021 के समय के साथ एक टाइम बम की तस्वीर भी दिखाई गई है।
जानकारी के अनुसार अमेज़न प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन सीजन 2 का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म में प्रियामणि और शरद केलकर के साथ मनोज बाजपेयी और शारिब हाश्मी अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के द्वारा दक्षिण सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी की डिजिटल शुरुआत भी होगी। द फैमिली मैन एक थ्रिलर एक्शन ड्रामा सीरीज है।जिसमें एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करते हैं। इस सीरीज में श्रीकांत संघर्ष की रस्सी पर अपना संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करता है। जिसमें वह अपने गुप्त कम भुगतान, उच्च दबाव, उच्च दांव वाली नौकरी और एक पति और पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करता है।
Updated on:
29 Dec 2020 10:30 pm
Published on:
29 Dec 2020 10:30 pm
