2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के अगले दिन ही हेमा मालिनी को मिली थी इतनी बड़ी सजा, डायरेक्टर ने किया ऐसा काम

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने करियर में लगातार कई हिट फिल्में दीं थीं। एक ऐसा दौर भी था जब उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 27 Jan 2022, 7:04 PM IST

hema malini

hema malini

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक दूसरे से प्यार करते थे। इंडस्ट्री में उनके इश्क के काफी चर्चे थे। जिस वक्त हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की उस दौरान धर्मेंद्र पहले से शादी शुदा थे। जिसके चलते उन्हें बड़ी जल्दबाजी में अपनी शादी को अंजाम देना पड़ा। वहीं दूसरी ओर उन दिनों हेमा मालिनी इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। एक के बाद एक वे कई फिल्में साइन कर रही थी।

एक ऐसा दौर भी था जब उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं। साल का एक भी दिन ऐसा नहीं होता था जब हेमा मालिनी शूट में व्यस्त न हों। लगभग हर बड़ा डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उनके करियर का ग्राफ काफी ऊपर जा रहा था। ऐसे में वे अपने करियर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकती थी।

इसके चलते दोनों ने चट मंगनी पट ब्याह करना ही सही समझा और शादी के अगले दिन ही फिल्म के सेट पर सुबह शूट के लिए पहुंच गई थीं। हालांकि सेट पर पहुंचते ही उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी उन्हे शायद उम्मीद न हो।

दरअसल साल 1989 में आई सुपरहिट फिल्म ‘क्रांति’ में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी जैसे स्टार नजर आए थे। इस फिल्म को मनोज कुमार ने ही डायरेक्ट भी किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए मनोज कुमार बहुत भावुक थे। वे इस फिल्म के बहुत करीब थे।

ऐसे में वे इस फिल्म के हर एक पार्ट और हर एक किरदार को लेकर बहुत ही ज्यादा सजग थे। ऐसे में जैसे ही हेमा मालिनी सेट पर पहुंची और कहा कि वो आज की शूटिंग जल्दी खत्म कर दें क्योंकि उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग के लिए भी जाना है।

मनोज कुमार को हेमा मालिनी की ये बात से बेहद बुरी लगी। जिसकी वजह से पूरे दिन उन्होंने हेमा को सेट पर बिना काम के सिर्फ बैठाए रखा। इसके बाद नाराज होकर हेमा अपने घर लौट गईं। जब ये बात ‘रजिया सुल्तान’ के डायरेक्टर कमाल अमरोही को पता चली तो उन्होंने मनोज कुमार को फोन लगाया। दरअसल हेमा मालिनी उन दिनों फिल्म रजिया सुल्तान की शूटिंग कर रही थी।

उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि हेमा ने उनकी फिल्म के लिए डेट्स दिए थे। ऐसे में मनोज कुमार ने अमरोही को कहा की हेमा को दूसरी फिल्म करने के लिए मुझसे परमिशन लेनी चाहिए थी। जबकि मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया कि वह ‘क्रांति’ के अलावा कोई और फिल्म शूट कर रही हैं। हालांकि बाद में हेमा मालिनी की फिल्म रजिया सुल्तान बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ मनोज कुमार की फिल्म क्रांति ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।