एक इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया कि, आगे चल कर उन्हें एक फिल्म में लीड रोल का अवसर मिला, मानों उनके मन की मुराद पूरी हो गई, लेकिन फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने एक शर्त रखी, शर्त यह थी कि वे फिल्म में तभी काम करेंगे जब उनकी मंगेतर शशि गोस्वामी इसके लिए अनुमति देंगी। और मंगेतर से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया और आगे चल कर मनोज कुमान ने अपनी मंगेतर से ही शादी की।