मराठी फिल्म अभिनेता आशुतोष भाकरे ने महज 32 साल की उम्र में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उनका करीब 4 साल पहले ही 21 जनवरी 2016 को फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयूरी के साथ विवाह हुआ था। दोनों की बॉन्डिंग शानदार थी और उनका नांदेड़ स्थित गणेश नगर में एक बंगला भी था जहां वे कुछ दिनों पहले ही आए थे।