9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 लाख की वसूली के मामले में फंसी अभिनेत्री सारा गिरफ्तार,अभिनेता पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

मराठी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सारा श्रवण गिरफ्तार 15 लाख की मांगी फिरौती
less than 1 minute read
Google source verification
sara_shrawan_arrested__.jpg

नई दिल्ली। मराठी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सारा श्रवण को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सारा पर 15 लाख रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई से हुई है। लोग सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जानते हैं।
जानकारी के मुताबिक सारा श्रवण के अलावा इस मामले में साथ देने वाले तीन और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। अभिनेत्री ने सुभाष यादव नाम के एक नवोदित अभिनेता के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज होने के बाद सारा ने यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी राम जगदाले ने बिचौलिए का काम किया था। सुभाष यादव ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था। आरोपी बिचौलिए ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले यादव से 15 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन एक दूसरी एक्ट्रेस का हाथों ये वीडियो लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया।

वीडियो के लीक होने के बाद सुभाष यादव ने पुलिस से संपर्क किया और वसूली का एक मामला दर्ज कराया पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए सारा श्रवण को लोअर परेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पुणे कोर्ट से उनकी बेल खारिज होने के बाद ये कार्रवाई की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग