असल जिंदगी पर बनी यह फिल्म कई स्टार्स के दिल के बेहद करीब है। उन्हीं में से एक है नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता। बता दें कि नीना गुप्ता भी इस फिल्म में नजर आई हैं। वे उस वक्त रहे भारतीय कप्तान कपिल देव की मां का किरदार निभाते हुए नजर आई हैं। इस दौरान उनकी बेटी मसाबा गुप्ता इस मूवी को लेकर काफी इमोशनल और एक्साइटेड भी दिखाई दीं। दरअसल मसाबा गुप्ता के लिए ये मैच और 1983 वर्ल्ड कप कई मायनों में खास है। इस मैंच में उनके पिता वेस्ट इंडीज की तरफ से खेलते नजर आए, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मां भारत का प्रोत्साहन बढ़ाती हुई।