31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबरन किस से लेकर हिट एंड रन केस, हमेशा कंट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं मीका सिंह, जानिए सिंगर से जुड़े ये 8 बड़े विवाद

मीका सिंह पर भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर 'हमेशा के लिए' बैन लगा दिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 15 Aug 2019, 1:53 PM IST

mika singh

mika singh

मीका सिंह ( Mika Singh ) उर्फ अमरीक सिंह पर भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर 'हमेशा के लिए' बैन लगा दिया है। नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद धारा 370 को निरस्त किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों में कूटनीतिक अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान में किसी समारोह पर मीका के परफॉर्मेस करने के बाद इस कदम को उठाया गया। इससे पहले भी उन्होंने कई मामलों के चलते जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। आइए देखते हैं सिंगर से जुड़े ये बड़े विवाद-

1. 2006 राखी सावंत को जबरन किस

पूरी दुनिया के सामने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस किया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह मामला काफी बढ़ गया था। मीका पर तब हमला करने , छेड़छाड़ और गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया गया था और जमानत के तौर पर रु .20,000 का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया था।

2. हिट एंड रन केस

साल 2014 में मीका सिंह के खिलाफ एक हिट एंड रन का केस भी दर्ज हो चुका है। उनपर अपनी गाड़ी से एक ऑटोरिक्शा को ठोकर मारने का आरोप था। जिसके चलते ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए थे। हालांकि ने मीका ने बताया था कि वह उस समय गाड़ी नहीं चला रहे थे, बल्कि कार में पीछे बैठे हुए थे।

3. मॉडल से छेड़छाड़

कुछ साल पहले मॉडल प्रियंका ने सिंगर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर मीका सिंह ने कहा था कि मॉडल उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और उनसे पैसे ऐठना चाह रही थी।

4. डॉक्टर को मारा थप्पड़

सिंगर पर एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ने का आरोप भी लग चुका है। एक शो के दौरान मीका ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस घटना पर मीका ने अपनी सफाई में कहा था कि वह डॉक्टर उनसे बदतमीजी कर रहा था।

5. कपिल के शो से उपजा विवाद

कपिल शर्मा के शो में शामिल होने के बाद सिंगर ने सेट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ नजर आ रहे थे और उनके गालों पर लिपिस्टिक के निशान भी थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मीका ने लिखा था कि बिपाशा ने उन्हें किस किया था जिसके बाद इस खबर ने विवाद का रुप ले लिया। मीका को बाद में इसपर सफाई भी देनी पड़ी थी।

6. कस्टम ड्यूटी की चोरी

मीका पर कस्टम ड्यूटी की चोरी का भी इलजाम लग चुका है। दरअसल बैंकॉक से मुंबई से वापस आते समय तय सीमा से ज्यादा विदेशी करेंसी साथ लाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

7. कबूतरबाजी

मीकाऔर उनके भाई दलेर मेहंदी पर डांस ट्रूप के बहाने कबूतरबाजी यानी की पैसे ऐंठने का आरोप भी लगाया जा चुका है।

8. छेड़ने का आरोप

पिछले साल मीका सिंह को 17 साल की ब्राजीलियाई लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन