24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मिथुन चक्रवर्ती कई दिनों तक गंदे कपड़े पहने घूमते रहे, आने लगी थी बदबू जानिए क्या थी वजह?

मिथुन चक्रवर्ती ने कई दिनों तक पहने थे गंदे कपड़े फिल्म के रोल को दिखाना चाहते थे रियल असल जिंदगी में गंदे कपड़ों से मिथुन को होती है प्रॉब्लम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Sep 2021, 1:02 PM IST

mithun chakraborty wear dirty clothes

mithun chakraborty wear dirty clothes

नई दिल्ली | 80 से 90 दशक के शानदार डांसर व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बारे में कौन नहीं जानता। फिल्मों में इनके दमदार अभिनय को देख फैंस दिवाने हो जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में उस समय मिथुन ही ऐसे एक्टर थे जिनका डांस सबसे खास माना जाता था। फिल्म डिस्कों डांसर में उनके डांस को देखने के लिए ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वे जिस किसी किरदार को निभाते थे उसमें पूरी तरह से रम जाते थे। एक्टर्स को फिल्म में जान डालने के लिए असल जिंदगी में कई कठिनाईओं का सामना तक करना पड़ा था। इस बात को शायद ही कोई जानता होगा कि एक फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को असल जिंदगी में कई दिनों तक गंदे कपड़े पहनने पड़े थे। मिथुन ने ना सिर्फ गंदे कपड़े पहने बल्कि कई दिनों तक उसे पहनकर घूमते भी रहे थे। जिससे कपड़ों में गंदगी पूरी तरह से बैठ जाए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मिथुन ने ऐसा क्यों किया था? तो आपको इसकी असल वजह बताते हैं।

यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty की नई पारी : कभी अमिताभ के बाद सबसे महंगे एक्टर थे, 90 के दशक में की सी-डी ग्रेड फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती को गंदगी से है चिढ़

दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती ने बेहद गंदे कपड़े कई दिनों तक अपनी फिल्म के एक किरदार के लिए पहने थे। इस फिल्म में मिथुन ने भिखारी का रोल प्ले किया था जिसे बिल्कुल रियल दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। साल 2009 में आई फिल्म जोर लगा के हय्या में मिथुन ने एक भिखारी का कैरेक्टर प्ले किया था। फिल्म में लोगों को उन्हें देखकर भिखारी वाली फीलिंग आए इसलिए उन्होंने गंदे कपड़े ही कई दिनों तक पहने। खास बात ये है कि मिथुन को गंदगी और गंदे कपड़ों से बेहद चिढ़ है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए ऐसा किया था।

मिथुन की इस फिल्म को मिले थे कई अवॉर्ड्स

मिथुन की इस फिल्म जोर लगा के हय्या को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। मिथुन के किरदार को फिल्म में बहुत पसंद किया था। मिथुन के अलावा इस फिल्म में सीमा बिसवास, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर और रिया सेन जैसे कलाकार भी थे। लेकिन ये फिल्म बच्चों पर आधारित थी जिसमें पर्यावरण की रक्षा करने का मैसेज दिया गया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में वॉइसओवर दिया था।

डिस्को डांस से सेट किया नया ट्रेंड

बता दें कि मिथुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1976 आई में फिल्म 'मृग्या' से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। मिथुन दा ने साल 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर ने एक नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने फिल्म में अपने डिफरेंट डांसिंग स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट किया। लोग मिथुन के डांस के दीवाने हो गए। इसी फिल्म से उनका गाना 'आई एम ए डिस्को डांसर' भी खूब पॉपुलर हुआ और लोग उन्हें डांस मास्टर भी मानने लगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग