30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brahmastra First Look: फिल्म ब्रह्मास्त्र से सामने आया मौनी रॉय का पहला लुक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का शॉर्ट टीजर आउट हो चुका हैं। साथ ही इस फिल्म मे नजर आने वाले बाकी एक्टर का भी फास्ट लुक आउट हो चुका हैं। फैंस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया हैं। इस फिल्म का शॉर्ट टीजर भी लांच हो गया हैं। साथ ही इस शॉर्ट टीजर के माध्यम से मौनी रॉय का फास्ट लुक भी आउट हो चुका हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 31 May 2022, 4:21 PM IST

Mouni Roy first look out in brahmastra movie trailer

Brahmastra First Look: फिल्म ब्रह्मास्त्र से सामने आया मौनी रॉय का पहला लुक

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा का टीज़र आउट हो गया है। शॉर्ट टीजर में दर्शकों को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी अपने-अपने किरदारों में देखने को मिलते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मौनी रॉय के लुक को पंसद किया जा रहा हैं। लोगों की आखें मौनी रॉय के लुक से हट नहीं रहीं।

बता दे कि मौनी राॅय इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब हम अमिताभ, नागार्जुन और मौनी के किरदारों से मिल रहे हैं। ट्रेलर में मौनी राॅय काले सूट पहने नजर आ रही हैं। वह आग के बीच से चलते हुए आ रही हैं। उनका इस फिल्म में काफी अहम रोल हैं। ट्रेलर में मौनी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उनका फस्ट लुक काफी शानदार लग रहा हैं।

दर्शक इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। वहीं अब इस फिल्म का प्रोमोशन भी शुरु हो गया हैं।इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इस टीजर के रिलीज के साथ ही ये ऐलान कर दिया गया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा।

आपको बता दे कि इस फिल्म को करीबन 5 अलग- अलग भाषा में रिलीज किया जाएंगा। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार था। बता दे कि यह फिल्म अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियों