
movie 2.0 director
इस वर्ष रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 2.0 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत हैं। साथ ही इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। बता दें कि 2.0 पूर्व में आई फिल्म रोबोट का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म 2.0 की रिलीज डेट को लेकर संशय चल रहा था। पहले बताया जा रहा था कि फिल्म '2.0' अप्रैल 27 को रिलीज हो सकती है लेकिन अब यह संशय खत्म हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म का बजट 400 करोड रुपए है। फिल्म का पहला टीजर कल यानी 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी साउथ फिल्म क्रिटिक एंड ट्रेड एक्सपर्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट करके दी है। फिल्म का टीजर मलेशिया में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि टीजर लॉन्च के मौके पर रजनीकांत भी वहां उपस्थित होंगे। बता दें कि फिल्म 2.0 साइंस फिक्शन मूवी है। इसके प्रिक्वल रोबोट को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। अब दर्शक 2.0 के पहले टीजर और ट्रेलर का बेकरारी से इंतजार है। फिल्म के मेकर्स भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं।
शायद इसीलिए उन्होंने अब फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने का फैसला ले लिया है। डायरेक्टर शंकर की इस बिग बजट फिल्म से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। 400 करोड़ के बजट के कारण ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में बाहुबली 2 ने तहलका मचाया था, उस तरह से साल 2018 में फिल्म 2.0 भी वैसा ही धमाका करेगी।
Published on:
05 Jan 2018 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
