
सुशांत पर बनी रही मूवी में Shakti Kapoor भी, ये एक्ट्रेसेस बनेंगी रिया और अंकिता, देखें पूरी लिस्ट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की मौत के संभावित ड्रग्स एंगल में जांच के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ की। इस बीच, उनके पिता, अनुभवी अभिनेता शक्ति कपूर ( Shakit Kapoor ) को स्वर्गीय अभिनेता सुशांत के जीवन से प्रेरित एक आगामी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' में एक नार्कोटिक्स अधिकारी के रूप में कास्ट किया गया है।
फिल्म के मुख्य अभिनेता जुबेर के. खान ने बताया, 'अमन वर्मा ईडी अधिकारी, शक्ति कपूर नार्कोटिक्स अधिकारी और सुधा चंद्रन फिल्म में सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। हालांकि कास्टिंग हो रही है, लेकिन अभी फिल्मांकन शुरू होना बाकी है।'
View this post on InstagramA post shared by ᴢᴜʙᴇʀ ᴋ. ᴋʜᴀɴ (@zuberkkhan) on
जुबेर इसमें सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित महेंद्र सिंह उर्फ माही नाम का किरदार निभाएंगे, जबकि अभिनेत्री श्रेया शुक्ला ने उर्वशी नाम का एक किरदार निभाया है, जो सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से प्रेरित है।
अभिनेता ने बताया कि अभिनेत्री सारा अली खान, अंकिता लोखंडे और कृति सैनन से प्रेरित किरदारों के लिए कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। साथ ही उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान और पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के किरदार भी नजर आएंगे।
जुबेर ने कहा, 'शूट शुरू हो गया है। कथानक बड़ा हो रहा है और अधिक पात्रों को शामिल किया जा रहा है। अंकिता लोखंडे, कृति सैनन, सारा अली खान, सुशांत का परिवार, उनकी बहनें, वकील, यहां तक कि पूर्व मैनेजर दिशा सालियान और श्रुति मोदी, उनके कर्मचारी, उनके रसोइए और दोस्त जैसे किरदारों के लिए कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है।'
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सोमी खान, सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भूमिका निभाएंगी। सुशांत की मौत की जांच ने अब बॉलीवुड के कथित ड्रग लिंक की जांच करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। फिल्म में यह एंगल भी दिखाया जा सकता है।
जुबेर ने कहा, 'मैंने एक सीन शूट किया है, जहां वह हाई स्टेट में दिखाई देता है। उन्होंने उसे डोपिंग नहीं दिखाया, लेकिन वह हाई स्टेट में है, यह दिखाया गया है। फिर एक दृश्य है जहां रिया और सुशांत के किरदार किसी बात पर चर्चा करते हुए धूम्रपान और शराब पीते हुए दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स (ड्रग्स के बारे में) से दर्शकों को जो कुछ भी पता चल रहा है, उसमें से थोड़ा सा हिस्सा फिल्म में दिखाया जाएगा, भले ही उस एंगल पर जोर नहीं दिया जाएगा है।' उन्होंने आगे बताया कि सुशांत की मौत के बारे में सभी अटकलें फिल्म में दिखाई जाएंगी, जिसमें हत्या की आशंका व आत्महत्या के कोण भी शामिल हैं। फिल्म में एक डांस नंबर सहित चार गाने हैं।
दिलीप गुलाटी द्वारा निर्देशित 'न्याय: द जस्टिस' राहुल शर्मा द्वारा समर्थित है। इसकी शूटिंग अक्टूबर के मध्य में होने की उम्मीद है, वहीं निर्माता इसे दिसंबर में रिलीज कर सकते हैं।
Published on:
26 Sept 2020 10:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
