बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दोनों स्टार्स इन दिनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जबकि दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी दो लवर्स के इर्द गिर्द घूमती है, जो शादी कर लेते हैं लेकिन फिर नकली डायवोर्स की प्लानिंग करते हैं।