7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Movie Review : ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रति नहीं दिखा दर्शकों में प्रेम

'प्रेम रतन धन पायो' में प्रेम तो है लेकिन इससे धन प्राप्ति होने के आसार बहुत कम दिख रहे है।

2 min read
Google source verification

image

Rakhi Singh

Nov 12, 2015

prdp5

prdp5

रेटिंग : 3 स्टार

मुंबई। राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का प्रेम दर्शकों के दिल को छू गया था इसलिए सूरज बडज़ात्या की आगे की फिल्मों में भी सलमान प्रेम बनकर ही दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे। सलमान एक बार फिर सूरज की फिल्म में प्रेम बनकर आए तो उनके फैंस निराश हो गए।'प्रेम रतन धन पायो' में प्रेम तो है लेकिन इससे धन प्राप्ति होने के आसार बहुत कम दिख रहे है। कहानी में कोई तालमेल नहीं है ,शायद सूरज अपनी पिछली फिल्मों की सक्सेस के पीछे इतने मगन थे कि इस फिल्म में कास्ट तो बड़ी ले ली लेकिन कहानी पर ध्यान नहीं दे सके।


दिवाली के फैस्टिव सीजन पर दर्शकों को प्रेम की पुरानी यादों में लौटाने के लिए सूरज यह फिल्म लेकर तो आए लेकिन ऑडियंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी। पहले ही दिवाली की थकान और उस पर यह फिल्म देख हो गए दर्शक हैरान? सलमान की पर्दे पर एंट्री के साथ ही थियेटर में हल्ला मच जाता है लेकिन इस बार उनके फैंस इस फिल्म को देखकर अपने हीरो के स्टाइल से संतुष्ट नहीं हुए।लचर कहानी के दम पर बनी यह फिल्म जल्दी ही उबा देने वाली है।


कहानी

इस फिल्म में प्रेम अयोध्या रियासत के राजकुमार है।इस उदार और दानवीर राजकुमार के दुश्मनों की कमी नहीं है। राजकुमार विजय से उसके परिवार के लोग बेहद खफा है और अचानक एक हादसे में वह कही खो जाता है और उसकी जगह एक आम लड़का प्रेम आ जाता है। प्रेम के आने के बाद सब ठीक हो जाता है।सिनेमाघर में यह फिल्म देखकर फिल्म का कम बल्कि इसके एक सीरियल होने का अहसास ज्यादा था जैसे कि किसी डेली सोप का महाएपिसोड चल रहा हो।


अभिनय

पारिवारिक रिश्तों के तानेबाने से गुंथी इस फिल्म में प्रेम के रूप में सलमान ने अपने रोल से पूरा न्याय किया है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी कमजोर है कि दर्शक कुर्सियों पर टिकने को तैयार नहीं। अब इसमें सलमान भी क्या कर सकते है? फिल्म का फर्स्ट हाफ ने जैसे तैसे दर्शकों को बांधा लेकिन इसके सैकेंड हाफ में तो दर्शक बोर होते नजर आए। सोनम कपूर एक्टिंग में कम लेकिन ट्रेडिशनल लुक में अच्छी लग रही थी नील के एक्शन सीक्वेंस अच्छे है। इन सबके अलावा सिर्फ फिल्म के सेट्स की भव्यता पर ही खर्चा किया गया है और बाकी फिल्म की कहानी बेहद लचर है।सूरज सेट के खर्चो के बीच कहानी की भव्यता पर ध्यान देना भूल गए।


क्यों देखें

फिल्म में संगीत अच्छा है,खासतौर पर टाइटल ट्र्रेक। फिल्म में गानों की अधिकता के कारण यह बहुत लंबी हो गई थी। एक या दो गानों के अलावा बाकी सभी गानें बोरिंग थे। 125 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का बॉक्स आफिस पर टिक पाना और धन पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है।


बैनर : राजश्री प्रोडक्शन्स

निर्माता :अजीत बडज़ात्या,कमल बडज़ात्या,राजकुमार बडज़ात्या

निर्देशक : सूरज बडज़ात्या

ये भी पढ़ें

image

संबंधित खबरें


जोनर : रोमेंटिक, फैमिली ड्रामा

छायांकन : वी. मानिकनंदन

संगीत : हिमेश रेशमिया, संजय चौधरी

स्टारकास्ट : सलमान खान,सोनम कपूर,स्वरा भास्कर,आशिका भाटिया,अनुपम खेर,दीपक डोबरियाल, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली

ये भी पढ़ें

image