खन्ना ने कहा, “अरुण गोविल ने रामायण में जो भूमिका निभाई, उसने एक गोल्ड स्टैंडर्ड स्थापित किया। जो भी राम का किरदार निभाए, उसे राम जैसा ही दिखना चाहिए। उसकी रियल लाइफ भी राम की छवि से मेल खानी चाहिए। अगर वह छिछोरा और गुंडे जैसा होगा, तो वह स्क्रीन पर दिखेगा। भगवान राम का किरदार निभाने वाले को पार्टी और ड्रिंक से बचना चाहिए।”