29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर शक के घेरे में मुंबई पुलिस, दिशा सालियान की मौत से जुड़े सबूत किए नष्ट, बिहार पुलिस दोबारा करेगी जांच

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian Death) की मौत से जुड़े सबूत नष्ट कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Aug 2020, 8:42 AM IST

disha salian death will re-investigate

disha salian death will re-investigate

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) की मौत की गुत्थी में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जब से सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से केस का एक नया एंगल निकल कर सामने आया है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में जांच करने के लिए पहुंची हुई है। लेकिन खबरें ये भी हैं कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian Death) की मौत से जुड़े सबूत नष्ट कर दिए हैं।

दरअसल, बीते शनिवार और रविवार को बिहार पुलिस दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से जुड़ी जानकारी लेने मालवणी थाने पहुंची थी। अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, यहां पुलिस पहले तो सब बता रही थी लेकिन फिर किसी का फोन आने के बाद मुंबई पुलिस ने कह दिया कि इस जांच से संबंधित पूरा फोल्डर ही डिलीट कर दिया गया है। वहीं, बिहार पुलिस ने लैपटॉप से डाटा रिकवर करने में मदद करने की भी बात कही लेकिन मुंबई पुलिस ने इससे साफ इंकार कर दिया।

बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। इसी रात रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ा था। दिशा की मौत को लेकर कहा गया था कि उन्होंने सुसाइड किया था। लेकिन इसे लेकर कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा था। वहीं, दिशा की मौत पर सुशांत सिहं राजपूत ने सोशल मीडिया (Social Media) पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी थी। लेकिन खबर है कि दिशा की मौत के बाद सुशांत को काफी डर लगने लगा था। उन्हें डर था कि कहीं इस केस में उनका नाम डाल दिया जाएगा।

इसके साथ ही सुशांत मामले में दर्ज एफआईआर की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से बिहार पुलिस का अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। बिहार पुलिस के सूत्रों का कहना है कि रिया लगातार ठिकाने बदल रही हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अगर रिया निर्दोष हैं तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। वह लुक्का-छिप्पी का खेल क्यों खेल रही हैं।