नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Music Director Wajid Khan) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 42 साल के थे। बॉलीवुड के भाईजान से उनके खास ताल्लुख थे। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर उनके लिए कई सुपरहिट गानें बनाएं। इनमें तेरे नाम, दबंग और गर्व जैसी सुपरहिट फिल्मों के कई धमाकेदार गाने शामिल थे। ईद पर रिलीज हुआ गाना भाई भाई भी उन्होंने ही बनाया था, लेकिन इस आखरी गाने के बाद वाजिद के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर साजिद-वाजिद (Sajid-Wajid) की जोड़ी टूट गई। वहीं भाईजान ने अपना बेहद अजीज खो दिया, अब शायद उनके जेहन में ये आएगा कि आखिरकार अब वो किसे भाई-भाई कहेंगे।