scriptHappy Birthday Nagarjuna: खिलाड़ी के गोल्ड जीतने पर अभिनेता ने तोहफे में दी ‘BMW X5’, कीमत सुन लोगों के उड़े होश | Nagarjuna Is Celebrating His 61st Birthday Know Some Special Things | Patrika News

Happy Birthday Nagarjuna: खिलाड़ी के गोल्ड जीतने पर अभिनेता ने तोहफे में दी ‘BMW X5’, कीमत सुन लोगों के उड़े होश

Published: Aug 29, 2020 12:04:19 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले सुपरस्टार Nagarjuna आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साउथ के साथ बॉलीवुड के स्टार के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

Nagarjuna Is Celebrating His 61st Birthday Know Some Special Things

Nagarjuna Is Celebrating His 61st Birthday Know Some Special Things

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार Akkineni Nagarjuna टॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मस की हैं। आज सिनेमाजगत का यह चमकता सितारा अपना 61वां जन्मदिन मना रहा है। अक्किनेनी का जन्म चेन्नई में 29 अगस्त, 1959 में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत कर ली थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने ‘Sudigundalu’ फिल्म में काम किया। फिर सन् 1986 में उन्होंने Vikaram फिल्म से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘Hero’ का रिमेक थी। चलिए अभिनेता के बर्थडे स्पेशल में जानते हुए उनके बारें में कुछ बातें।

अक्किनेना की शादीशुदा जिंदगी

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेना ने 1984 में Lakshmi Daggubati से शादी का दिल तोड़ दिया था। उनकी पत्नी भी फिल्म जगत से संबंध रखती थी। वह फिल्म मेकर D. Ramanaidu की पुत्री हैं। कपल ने एक बेटे को जन्म दिया जो आज साउथ फिल्म का दूसरा चमकता हुआ सितारा बन चुका है। Naga Chaitanya कई सुपरहिट फिल्म से अपना करियर इंडस्ट्री में बना चुके हैं। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि अक्किनेना और लक्ष्मी का रिश्ता बेहद जल्द ही टूट गया। महज 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। नागार्जुन ने अपनी जिंदगी को फिर से शुरू किया और अभिनेत्री अमला अक्किनेनी को अपने हमसफर के रूप में चुना। जिसके बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम Akhil Akkineni है।
73 लाख की गाड़ी को दिया तोहफे में

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu ने बीडब्ल्यू एफ वर्ल्ड चैंपिंयनशिप में गोल्ड जीत कर देश ना ऊंचा किया था। वह गोल्ड जीत ने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। जिसे सुन नागार्जुन इतने खुश हुए कि उन्होंने ब्रेंड न्यू BMW X5 SUV उन्हें गिफ्ट में दे थी। जिसकी कीमत 73 लाख थी।
बॉलीवु एक्ट्रेस संग नागार्जुन का अफेयर

अभिनेता जहां एक साउथ में अपने अफेयर्स को लेकर पॉपुलर थे। वहीं वह बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस संग अपने लिंकअप को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते थे। कहा जाता है कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस Tabbu को बेहद ही प्यार करते थे नागार्जुन, लेकिन वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को खराब नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कभी तब्बू संग शादी नहीं करना चाहचे थे। यही वजह से थी कि दोनों ने इस रिश्तें को तोड़ दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि यही वजह है कि आज भी तब्बू ने शादी नहीं की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो