नई दिल्ली। बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन को लेकर एक के बाद एक कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। मामले में अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स का नाम भी सामने आ चुका है। जिसमें से सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को एनसीबी द्वारा समन तक भेजा जा चुका है। इस बीच ड्रग मामले में एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का नाम भी लिया गया था। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनसे पूछने लगे हैं कि क्या वह भी ड्रग्स का सेवन करती हैं। इन सभी बातों के बाद एक्ट्रेस ने एक फैसला लिया है। जिसके बाद से वह खूब सुर्खियों में बनी हुईं हैं।