Narayana Murthy: देशभर में इन दिनों एक नई बहस छिड़ गई है। ये बहस देश के बड़े उद्योगपति और IT कंपनी इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति की एक सलाह के बाद से ही शुरू हो गई है, नारायण का कहना है कि युवाओं को अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए है क्योंकि भारत की प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम है। इसी को लेकर युवा लेखिका गुरमनगीत कौर पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उनका मानना है कि हमें देश में घंटो में वृद्धि को लेकर नहीं कई और भी चीजे हैं जिसे देश को करने की जरूरत है, तो आईये जानते हैं ऐसे और क्या बिंदू हो सकते हैं जिससे देश बढ़ोतरी की ओर जा सकता है…
भारत में कई आवश्यकता की है जरूरत
भारत की बात की जाए तो यहां काम करने वालो की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होती, यहां के मजदूर और बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग दोनों ही लोग काफी कम सैलरी पर 11 से 12 घंटे काम करते हैं, राजधानी दिल्ली में रहने वाले छोटे श्रमिकों का उदाहरण देकर ये समझाया गया है कि कैसे 4 से 5 मजदूर छोटी-छोटी झुग्गी-झोपड़ी में बेहद खराब स्थिति में रहते हैं ऐसे लोगों पर भी ध्यान केंद्रित करने के आवश्यकता है, वहीं, कंपनियों में कर्मचारी ओवरटाइम करते हैं और फिर भी उन्हें इतना सैलरी नहीं मिलती कि रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सके। अगर हम देखें तो हफ्ते में 6 दिन जो व्यक्ति काम करता है वह हर रोज 12 घंटे काम करता है और अगर 12 को 6 से गुणा करके देखें तो वैसे ही एक साधारण आदमी 72 घंटे काम कर ही रहा है।